Online gaming bill of india | भारत में ऑनलाइन पैसे वाले गेम पर प्रतिबंध !

           भारत सरकार द्वारा ऑनलाइन गेमिंग और ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से पैसे लगाने वाले जितने भी ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म हैं। उनके संबंध में भारत सरकार द्वारा ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 को पास किया गया है। यह फैसला भारत सरकार द्वारा इसलिए लिया गया है क्योंकि भारत में ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफार्म के माध्यम से बहुत से लोगों द्वारा लालच में आकर पैसा लगा दिया जाता हैं। और कई बार लोग बहुत बड़े वित्तीय जोखिम में फंस जाते हैं। 

                                   भारत सरकार इस बिल के माध्यम से ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म पर पाबंदी लगाने वाली है। यह बिल लोकसभा और राज्यसभा दोनों के द्वारा ही पास किया जा चुका हैं। इसका मुख्य उद्देश्य ऑनलाइन पैसा लगाकर खिलाए जाने वाले गेम्स पर प्रतिबंध लगाना है। 











ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 लाने के कारण :

                                                                       सरकार के द्वारा गेमिंग बिल इसलिए लाया गया है क्योंकि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर गेम खिलाने वाली कंपनी , अपने गेम्स को स्किल्ड बेस्ड गेम बताती है और यह भी बताया जाता है कि उनके गेम से किसी भी प्रकार कोई खतरा नहीं है। इसके बावजूद लोगों के डेटा चोरी होना, पैसे से संबंधी धोखाधड़ी होना। या फिर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर बच्चों द्वारा भी अधिक पैसे लगाने जैसी घटनाएं सामने आती रही है। यहां तक कि बहुत से लोग इन गेमिंग एप्स या साइट्स  की वजह से कंगाल भी हो चुके है।


ऑनलाइन गेमिंग बिल के प्रमुख बिंदु :

  • मनी या बेटिंग आधारित गेम पर रोक : ऑनलाइन कोई भी ऐसे गेम मान्य नहीं होंगे। जो ऑनलाइन बैंकिंग या यूपीआई का उपयोग कर पैसे लगाने को प्रेरित या लालच देते हो।
  • लाइसेंस की अनिवार्यता : कोई भी ऑनलाइन गेम सरकार के नियम अनुसार सुरक्षित है या नहीं इसके लिए उन्हें लाइसेंस लेना होगा ।
  • स्किल आधारित गेम को मान्यता : ऐसे ऑनलाइन गेम को मान्यता प्राप्त होगी। जो किसी न किसी प्रकार से गेमर्स की स्किल को भी डेवलप करते हो।
  • गोपनीयता एवं सुरक्षा : ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर गेमर की किसी भी प्रकार की जानकारी की गोपनीयता बनाए रखना । और डेटा को सुरक्षित रखना।
  • नियमों में सुधार : ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म पर टैक्स नियमों को लागू करना, गेमर की उम्र कम से कम 18 वर्ष होना। और कुछ अन्य नियमो को भी शामिल किया जाएगा ।
  • दोषियों को सजा का प्रावधान : ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफार्म पर जो भी गलत तरीके से गैंबलिंग, गलत वित्तीय लेन - देन या नियम के विरुद्ध और किसी भी प्रकार की गैर कानूनी एक्टिविटी पाई जाती है। तो संबंधित गेमिंग प्लेटफार्म पर या दोषियों पर 3 साल तक की जेल या फिर एक करोड रुपए तक का जुर्माना किया जा सकता है इसी तरह गलत प्रकार के भ्रामक विज्ञापन दिखाने  वाले दोषी को भी  2 साल तक की जेल और 50 लाख तक का जुर्माना तक हो सकता है


ऑनलाइन गेमिंग से होने वाले नुकसान :

                                                                ऑनलाइन गेमिंग से कई तरीके के नुकसान को देखा जा रहा है वर्तमान समय में बहुत से लोग ऑनलाइन गेमिंग को सिर्फ गेम के रूप में खेलते हैं । लेकिन बहुत से लोग ऑनलाइन गेम को पैसे कमाने के लालच के कारण भी खेलते हैं। और जिसके कारण गेम खेलने वाले लोग अधिक पैसा जीतने की उम्मीद में अपना पैसा गलत तरीके से खर्च करद ते हैं। और कई बार बहुत से गेमिंग प्लेटफॉर्म के द्वारा वित्तीय में लेन देन के दौरान धोखाधड़ी भी की जा चुकी है। 

                                        इसी तरह कई कम उम्र के बच्चे भी ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफार्मक कहकर बन चुके हैं या तो बच्चे गेमिंग प्लेटफार्म पर गलत तरीके से पैसा लगा देते हैं। और कई बार ऑनलाइन गेमिंग खेलते समय बच्चों जुड़े खतरा के बारे में जानकारी नहीं होती है। यह ऑनलाइन गेमिंग की लत बच्चों को मानसिक रूप से भी बीमार करने का कारण बनती जा रही है। और बहुत से गेमिंग प्लेटफार्म पर गलत जानकारी डालकर बच्चे इन गेमिंग साइट पर आसानी से गेम खेलने चले जाते है। 



ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफार्म कौन-कौन से हैं ? :

                                                                         वर्तमान समय में बहुत से प्रचलित ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफार्म है। इनमें से कुछ गेमिंग प्लेटफार्म के नाम आप पहले से जानते हैं, जो कि कुछ इस प्रकार है। 

जैसे:- Rummycircle , Dream 11, Zuppe, MPL  और भी बहुत से ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफार्म मौजूद है। 












एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
{\rtf1\ansi\ansicpg1252\deff0\nouicompat\deflang1033{\fonttbl{\f0\fnil\fcharset0 Calibri;}} {\*\generator Riched20 10.0.22621}\viewkind4\uc1 \pard\sa200\sl276\slmult1\f0\fs22\lang9 \par }