What is wi-fi direct ? How it works ? वाई - फाई डायरेक्ट क्या होता है ? कैसे काम करता है ?

      WI - FI Direct , यदि आप थोडा भी टेकनीकल डिवाइसेस उपयोग करते है तो आपने कभी न      कभी वाई - फाई डायरेक्ट  शब्द का नाम जरूर सुना होगा। दोस्तों आज हम wi - fi direct के बारे में विस्तृत जानकारी बताने वाले है। ताकि आप भी आसानी से इस इंट्रेस्टिंग फीचर का उपयोग कर सके |
            
                             


            तो आइये इस पोस्ट के माध्यम हम जानते है। कि वाई - फाई डायरेक्ट क्या है ? यह किस तरह से काम करता है ? और हम इसका उपयोग किस तरह से अपने डिवाइसेस में आसानी से कर सकते है --


WI-FI DIRECT क्या है ?

        वाईफाई डायरेक्ट आपके मोबाइल , लैपटॉप या स्मार्ट टीवी में वाईफाई का एक ऐसा फीचर है जिसके माध्यम से आप किन्हीं भी दो वाईफाई डायरेक्ट इनेबल्ड डिवाइस में बिना इंटरनेट कनेक्शन और बिना केबल कनेक्शन के कोई भी मीडिया फाइल, ऐप या डिवाइस के कंटेंट यूज कर सकते हैं।

यह कैसे काम करता है ?
              
             दोस्तों आइए अब हम जानते हैं कि "वाईफाई डायरेक्ट " किस तरीके से काम करता है।
  •        Wi - Fi direct पियर टू पियर ( P to P ) नेटवर्क सिस्टम पर काम करता है !
  •        वाईफाई डायरेक्ट का उपयोग करने के लिए किन्हीं भी डिवाइस में सबसे पहले वाईफाई ऑप्शन होना आवश्यक है। इसके साथ ही वाईफाई ऑप्शन के अंतर्गत एक और फीचर  (ऑप्शन जैसे एडवांस सेटिंग के अंतर्गत ) वाईफाई डायरेक्ट (wi-fi direct) के नाम से होता है।
  •        वाईफाई डायरेक्ट को यूज करने के लिए सबसे पहले जिन दो डिवाइस का हम उपयोग कर रहे हैं उनमें वाईफाई को ऑन कर लेना है इसके बाद वाईफाई ऑप्शन के ऑन होने के बाद इसके अंतर्गत 'वाईफाई डायरेक्ट ' नाम से एक ऑप्शन दिखाई देता है कई बार यह ऑप्शन वाईफाई ऑप्शन के अंतर्गत एडवांस फीचर के सब मेनू के तौर पर दिखाई देता है ,वाईफाई डायरेक्ट का ऑप्शन अलग-अलग डिवाइस में अलग-अलग तरीके से  देखने को मिलता है।
  •         Wi - fi direct ऑप्शन देखने के बाद हमें दोनों डिवाइस को कनेक्ट करने के लिए एक के बाद एक वाईफाई डायरेक्ट नाम के ऑप्शन पर क्लिक करना है क्लिक करते ही दोनों ही डिवाइसेज पर एक दूसरे के डिवाइस का नाम शो होने लगता है।
  •        फिर इसके बाद आपको अपने किसी एक डिवाइस पर दूसरे डिवाइस का जो नाम शो हो रहा है उस पर क्लिक करना है क्लिक करते ही यह आपसे कनेक्ट होने के लिए परमिशन मांगता है। परमिशन Allow करते ही दोनों डिवाइस आपस में कनेक्ट हो जाती है।
       इसके बाद आप अपने डिवाइस से दूसरे डिवाइस पर मीडिया फाइल एप्लीकेशन और अन्य कंटेंट को यूज़ कर पाएंगे ,यानी कि उसको एक्सेस करने के लिए आपको एक वाईफाई प्लेटफॉर्म इनेबल हो जाता है, जैसे - वीडियो, ऑडियो प्ले करना या गेम प्ले करना आदि।


Wi - fi direct की कुछ जरूरी जानकारी ~


        कभी-कभी वाईफाई डायरेक्ट ऑप्शन का यूज करने के लिए हमें अपने डिवाइस की जरूरत के हिसाब से या और अधिक सुविधा की दृष्टि से थर्ड पार्टी एप्लीकेशन या सॉफ्टवेयर की मदद लेनी पड़ सकती है।

         यह अलग-अलग डिवाइस इसके जरूरतों और उपयोग के ऊपर निर्भर करता है। उदाहरण के तौर पर, यदि आप किसी एंड्राइड मोबाइल और स्मार्ट टीवी को आपस में कनेक्ट करना चाहते हैं तो आपको अपने मोबाइल पर किसी थर्ड पार्टी ऐप एप्लीकेशन का उपयोग करना पड़ सकता है ताकि यह दोनों डिवाइस के बीच में एक ऑपरेटिंग सिस्टम की तरह काम कर सके और आप कंटेंट का उपयोग आसानी से कर सकें।

      इसी तरीके की तकनीकी जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहिए। आशा करता हूं कि यह जानकारी आपको पसंद आई होगी।








NOTE  : To read this Blog in English or any other language, please use The Google Translate tool.  











एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
{\rtf1\ansi\ansicpg1252\deff0\nouicompat\deflang1033{\fonttbl{\f0\fnil\fcharset0 Calibri;}} {\*\generator Riched20 10.0.22621}\viewkind4\uc1 \pard\sa200\sl276\slmult1\f0\fs22\lang9 \par }