PAN card से आधारकार्ड लिंक है या नहीं ! ऑनलाइन अभी चेक करे | How to check online whether Adhaar card is linked with PAN card or not?

      पैन कार्ड और आधार कार्ड ये दोनों इसे सरकारी दस्तावेज है | जो किसी भी शासकीय कार्य में या वित्तीय लेनदेन के दोरान किसी भी संस्था द्वारा सबसे पहले मांगे जाते है |ऐसे में इन दोनों दस्तावेजो का होना बहुत आवस्यक भी है, और साथ ही साथ इनका अपडेट होना भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है।

                               


और दोस्तों जेसा की आपको पैन कार्ड और आधार कार्ड के नए अपडेट के बारे में  मालूम होगा | और अगर नहीं भी मालूम है तो हम आपको बताते है कि कुछ समय पहले पैन और आधार को लेकर् एक नया अपडेट , जोकि पैन और आधार को आपस में लिंक करने के बारे में है |

                               चूकी इस अपडेट अनुसार पैन और आधार को हमें 30 मार्च 2023 तक ऑनलाइन लिंक करना था | इसके बाद इस डेट को बढाकर अंतिम तारीख़ 30 जून 2023 कर दी गयी है | जिससे लोगो को और अधिक समय अपडेट करने के लिए मिल चुका है | लेकिन यहाँ पर सवाल ये है कि हम ये केसे पता लगा सकते है कि हमारा पैन और आधार कही पहले से ही अपडेट तो नहीं है ! 
                                   
                                      


पैन और आधार कार्ड लिंक है या नही कैसे जाने :-
                                                                                    
                                                                                          यदि आप भी ये जानना चाहते है , कि अपने पैन और आधार के लिंक स्टेटस् के बारे में , तो आप इन स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से ये पता लगा सकते है -

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउज़र पर इनकम टैक्स की वेबसाइट (https://www.incometax.gov.in) को सर्च करा लेना है| और इस वेबसाइट पर क्लिक कर लेना है |

  • इसके बाद इस वेबसाइट का होम पेज ओपन हो जाता है | यहाँ पर आपको लेफ्ट हैण्ड की तरफ कुछ आप्शन दिखाई देंगे | उन आप्शन में से आपको " Link Aadhar Status" के आप्शन पर क्लिक करा लेना है |

  • इसके बाद एक और नया पेज ओपन होता है | यहाँ पर आपको अपने दिखाए गए आप्शन के अंतर्गत पैन और आधारकार्ड के नंबर को दर्ज करना है | 

  • इन्ही आप्शन के नीचे आपको कैंसिल का आप्शन दिखता है और इसी के ठीक सामने नीचे की तरफ दाहिने हाथ पर आपको " View Link Aadhar Status" आप्शन पर क्लिक करना है |

  • इसके बाद एक massage box में आपको एक मेसेज डिस्प्ले होगा | जिस पर लिखी जानकारी अनुसार हमें पता चल जाता है कि हमारा पैन और आधार आपस में लिंक है या नहीं |

और यदि आपका पैन और आधार अप में लिंक नहीं है, तो यही पर दी  हुई लिंक से आप घर बैठे ही अपने पैन और आधार को लिंक करा सकते है |









NOTE  : To read this Blog in English or any other language, please use The Google Translate tool. 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
{\rtf1\ansi\ansicpg1252\deff0\nouicompat\deflang1033{\fonttbl{\f0\fnil\fcharset0 Calibri;}} {\*\generator Riched20 10.0.22621}\viewkind4\uc1 \pard\sa200\sl276\slmult1\f0\fs22\lang9 \par }